August 23, 2026

राजीव रतन सिंह बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बिलासपुर जिला अध्यक्ष सामाजिक-राजनीतिक नेतृत्व में नई ऊर्जा

Share this

बिलासपुर — बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव राजीव रतन सिंह को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा बिलासपुर जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समाज के नेतृत्व में यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे जिले में कुर्मी समाज की संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक उपस्थिति और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. रतन सिंह के पोते राजीव रतन सिंह सामाजिक कार्यों से लेकर राजनीतिक जीवन तक एक सक्रिय और प्रभावशाली व्यक्तित्व माने जाते हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान छात्र जीवन से ही समाज, क्षेत्र और छात्रों के हित में चलाए गए कई आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई। वर्तमान में वे शहर कांग्रेस कमेटी में सचिव के रूप में कार्यरत हैं, जहां उनके संगठन कौशल और राजनीतिक अनुभव को विशेष पहचान मिली है।

उनकी यह नियुक्ति संकेत देती है कि वे आने वाले समय में समाज और राजनीति दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सामाजिक और राजनीतिक अनुभव के संयोजन से वे कुर्मी समाज की समस्याओं, मांगों और विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे। कुर्मी महासभा ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिले में समाज के हितों और एकता को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

नियुक्ति के उपरांत अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) पूनम चंद्राकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऊमाकांत वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, राष्ट्रीय महिला महा सचिव लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर, मुरली चंद्राकर, कुंभज चंद्राकर, ईश्वर चंद्राकर, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, मुकेश टिकरिहा सहित अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस नियुक्ति से बिलासपुर के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में कुर्मी समाज की भागीदारी और अधिक प्रभावशाली होने की संभावनाएँ मजबूत हुई हैं।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS