October 21, 2026

खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद, 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत

Share this

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के भटचौरा गांव में खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद 21 वर्षीय लॉ स्टूडेंट ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे पहले मस्तूरी के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

सिम्स में उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटचौरा निवासी विशंभर पुरैना किसान हैं। उनकी बेटी सोनिया पुरैना 21 वर्ष बलौदाबाजार जिले के एक लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। रविवार सुबह सोनिया घर पर ही थी। इसी दौरान उसकी बड़ी बहन ने उसे खाना बनाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों बहनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद सोनिया नाराज होकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक पीने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर सोनिया ने परिजनों को कीटनाशक सेवन करने की जानकारी दी। यह सुनकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे तत्काल उपचार के लिए मस्तूरी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन छात्रा की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। हालांकि, कुछ ही देर बाद उसकी हालत और बिगड़ गई और उपचार के दौरान सोनिया की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में खाना बनाने को लेकर बहनों के बीच हुए विवाद के बाद छात्रा द्वारा यह कदम

उठाने की बात सामने आई है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website | + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in