दुर्गा झांकी विसर्जन आयोजन समिति ने सभी समितियों के योगदान को सराहा, विजेताओं को प्रदान किए गए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार
बिलासपुर- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव के समापन पर आयोजित भव्य दुर्गा झांकी विसर्जन कार्यक्रम में शहर की धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता की शानदार झलक देखने को मिली। इस अवसर पर दुर्गा झांकी विसर्जन आयोजन समिति बिलासपुर द्वारा शहर की 120 से अधिक दुर्गा मूर्ति समितियों का सम्मान किया गया। आयोजन के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में दुर्गा उत्सव के दौरान आकर्षक झांकियों, बेहतर डीजे प्रस्तुति और भव्य स्थल सज्जा के आधार पर समितियों एवं संबंधित प्रतिभागियों का चयन किया गया।झांकी प्रतियोगिता में इन समितियों ने मारी बाजी

झांकी श्रेणी में न्यू कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मां बम्लेश्वरी तेलीपारा को द्वितीय तथा बंधुमंडल गोंडपारा को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।
डीजे प्रतियोगिता में ईगल पावर प्रथम
डीजे श्रेणी में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए ईगल पावर ने प्रथम स्थान हासिल किया। कौशल डीजे को द्वितीय तथा कमल डीजे को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।

स्थल सज्जा में शहीद चंद्रशेखर तेलीपारा प्रथम
दुर्गा पंडाल एवं स्थल सज्जा की श्रेणी में शहीद चंद्रशेखर तेलीपारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नवयुवक मसानगंज को द्वितीय तथा नवदुर्गा समिति तोरवा को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।
सभी समितियों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन
इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से सभी दुर्गा मूर्ति समितियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समिति ने कहा कि दुर्गा उत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम भी है। शहर की सभी समितियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ आयोजन में भागीदारी निभाई, जिससे कार्यक्रम सफल एवं यादगार बना।

आयोजन समिति की ओर से प्रतीक तिवारी ने सभी सम्मानित समितियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी समितियों के सहयोग, सहभागिता और उत्साह से ही दुर्गा झांकी विसर्जन का यह आयोजन सफल हो पाया। भविष्य में भी इसी तरह सभी का सहयोग और सहभागिता बनी रहे, यही कामना है।
विनीत: दुर्गा झांकी विसर्जन आयोजन समिति, बिलासपुर प्रतीक तिवारी

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
निर्माण के नाम पर कटे नीलगिरी के पेड़, वन विभाग ने राजस्व भूमि बताकर झाड़ा पल्ला मंगला चौक-उसलापुर मार्ग पर दो पेड़ों की कटाई, प्रशासन ने जुर्माने की कही बात सवाल- नियम तोड़ने पर अपराध दर्ज होगा या मामला जुर्माने तक सिमटेगा
कॉलेज लाइफ अपने सपनों और परिवार के कामनाओं को पूर्ण करने का समय इसके महत्व को समझें- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,
दिल्ली की ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ महारैली में समर्थकों के साथ शामिल हुए एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास