बिलासपुर। शहर में निर्माण के नाम पर हरियाली को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मंगला चौक से उसलापुर रेलवे स्टेशन मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे मारुति फर्नीचर से जुड़े निर्माणाधीन परिसर में नीलगिरी के पेड़ काटे जाने की शिकायत पर प्रशासन ने निरीक्षण किया। इसमें दो पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है। प्रशासन अधिकतम दंडात्मक राशि वसूलने की बात कह रहा है, लेकिन वन विभाग ने न तो लकड़ी जब्त की न कोई कार्रवाई की। दरअसल, दो दिन पहले पेड़ों की कटाई को लेकर शिकायत मिली थी। इसके बाद एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान दो पेड़ काटे जाने की जानकारी दर्ज कर लिखित प्रतिवेदन तैयार किया गया। बाकी पेड़ों को नहीं काटने की हिदायत भी दी गई है। वहीं वन विभाग ने संबंधित जमीन को राजस्व भूमि बताते हुए कोई कार्रवाई नहीं की।

पेड़ कटाई के लिए यह नियम तय
छत्तीसगढ़ वृक्ष कटाई नियम 2022 के तहत पेड़ों की प्रकृति के अनुसार कटाई की अलग-अलग प्रक्रिया निर्धारित है। प्राकृतिक रूप से उगे पेड़ों की कटाई के मामले में राजस्व अधिकारी और वन विभाग के कर्मचारी की संयुक्त जांच का प्रावधान है। ऐसे में यह स्पष्ट होना जरूरी है कि कटाई से पहले अनुमति ली गई थी या नहीं और वन विभाग ने क्या सत्यापन किया था।
निरीक्षण में दो नीलगिरी के पेड़ काटे जाने की जानकारी मिली है। लिखित प्रतिवेदन तैयार किया गया है। संबंधित पक्ष से अधिकतम दंडात्मक राशि वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। बाकी पेड़ों को नहीं काटने की हिदायत दी गई है।

– आकांक्षा त्रिपाठी, एसडीएम बिलासपुर।
जिस भूमि में पेड़ कटाई हुई वह राजस्व भूमि है। यह सही बात है कि संयुक्त जांच होनी चाहिए, पर राजस्व भूमि में पेड़ कटाई की अनुमति एसडीएम स्तर पर दी जाती है। हमें एसडीएम कार्यालय से लिखित में कहा जाएगा तो हम कार्रवाई करेंगे। लकड़ी जब्त करेंगे। स्वतः कार्रवाई करने नहीं जाएंगे।
– यशपाल वर्मा, रेंजर वन विभाग।

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
कॉलेज लाइफ अपने सपनों और परिवार के कामनाओं को पूर्ण करने का समय इसके महत्व को समझें- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,
दिल्ली की ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ महारैली में समर्थकों के साथ शामिल हुए एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास
जन्मदिन के जश्न में देर रात हुड़दंग, विरोध करने पर न्यायाधीश और परिवार से मारपीट