November 9, 2026

दिल्ली की ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ महारैली में समर्थकों के साथ शामिल हुए एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास

Share this

मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का आरोप, राहुल गांधी के नेतृत्व में अवैधानिक कृत्यों के विरोध का किया ऐलान

 

बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी एवं इंडिया ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ महारैली में एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चन्द्र श्रीवास अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शामिल हुए। महारैली में देशभर से लाखों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए त्रिलोक श्रीवास ने केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है, लेकिन एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया के नाम पर करोड़ों लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किए जाने की आशंका है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी केंद्र सरकार के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया।

 

श्रीवास ने कहा कि वे राहुल गांधी एवं डॉ. अनिल जय हिंद के नेतृत्व में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और कथित अवैधानिक कार्रवाई के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है।

 

इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास के साथ राहुल गोरख, चरण सिंह राज, पवन सिंह ठाकुर, महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, अवधेश गोयल, धर्मेंद्र सोनी सहित अनेक समर्थक मौजूद रहे।

वहीं जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, अभय नारायण राय, महेश दुबे, टाटा, विजय पांडे, आशुतोष शर्मा, राजेंद्र धीवर, शिवबालक कौशिक, अभ्युदय तिवारी, जीतू, बिहारी देवांगन, सुरेश ठाकुर, शैलेंद्र निर्मलकर, करीम खान, सोहेल खान, रणजीत सिंह, रजेश सिंह एवं पुष्पराज साहू सहित देशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने महारैली में सहभागिता की।

RECENT POSTS