October 22, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न  राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

Share this

जोंधरा- राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस 24 सितंबर 2026 के अवसर पर तक्षशिला उ.मा.वि. जोंधरा में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री पुनेश कुमार पटेल ने की।

कार्यक्रम में रेखा गुल्ला (सलाहकार सदस्य, एयू), एम. एम. गुल्ला (सदस्य, सक्षम), शत्रुघ्न घृतलहरे, कार्यक्रम अधिकारी, मदन लाल शुक्ला महाविद्यालय सीपत, सहित धनेश रजक, पूर्व सलाहकार एयू एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त कु. श्रुति साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार प्राप्त कु. श्रुति साहू ने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

धनेश रजक ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, स्थापना एवं इससे जुड़े पदाधिकारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा NSS की समाज निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला।

रेखा गुल्ला मैम ने प्री-आरडीसी परेड के अनुभवों एवं तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं कार्यक्रम अधिकारी श्री शत्रुघ्न घृतलहरे ने NSS गीत के साथ विभिन्न गीत, कविताओं एवं ग़ज़ल की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया और समारोह को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

कार्यक्रम में NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री पूरन सिंह ठाकुर ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन NSS स्वयंसेवक कु. मधु चन्द्रकार ने किया।

इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री पूरन सिंह ठाकुर के साथ NSS स्वयंसेवकों में अमृता प्रजापति, नीलम पटेल, वेदिका पटेल, मधु चन्द्रकार, डिगेश्वरी, कुसुम, कुसुमलता, लक्ष्मी, नागेश, दुर्गेश, मुग़लायन, कामता पटेल, मिनाक्षी, अदिति सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवा, अनुशासन, स्वच्छता, जागरूकता, स्वास्थ्य एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम उत्साह, उमंग एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न हुआ।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website | + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in