October 22, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित होंगी सीएमडी कॉलेज की स्वयंसेविका जिया वारे

Share this

बिलासपुर। अंचल के प्रतिष्ठित सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा भावना के लिए महाविद्यालय की स्वयंसेविका जिया वारे का राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

जिया वारे के चयन से सीएमडी महाविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी उपलब्धि ने महाविद्यालय के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों को भी गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिया वारे एवं सीएमडी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों की सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक सरोकार युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं।

महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. संजय दुबे ने भी जिया वारे को बधाई देते हुए NSS टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि सीएमडी कॉलेज को लगातार राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में सम्मान मिलना गौरव की बात है और भविष्य में भी यह उपलब्धि जारी रहे, ऐसी शुभकामनाएं दीं।

विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा ने भी जिया वारे, कार्यक्रम अधिकारियों एवं समस्त NSS परिवार को बधाई दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह, डॉ. के.के. शुक्ला तथा कार्यक्रम अधिकारी रोहित लहरे, दीपक सेठ, राजेश निराला और श्वेता मिश्रा ने जिया वारे को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों एवं संबंधित पदाधिकारियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। जिया वारे की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगी।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website | + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in