October 22, 2026

गुंडे-बदमाशों की लगी क्लास, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी त्योहारों से पहले बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, करीब 100 गुंडे-बदमाशों को पुलिस लाइन बुलाकर दी समझाइश

Share this

बिलासपुर। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बिलासपुर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के करीब 100 चिन्हित गुंडे-बदमाशों को पुलिस लाइन बुलाकर सख्त समझाइश दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, हुड़दंग, विवाद या आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बिलासपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस लाइन में करीब 100 गुंडे-बदमाशों की क्लास लगाई गई। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि त्योहार में खलल डाला या अपराध किया तो इस बार सिर्फ समझाइश नहीं, बल्कि कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

बिलासपुर पुलिस लाइन में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के चिन्हित गुंडे-बदमाशों को बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी को आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान विवाद, मारपीट, हुड़दंग या किसी भी तरह की अशांति फैलाने की कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा।

पुलिस ने सभी को सख्ती से समझाइश देते हुए अपराध से दूर रहने की चेतावनी दी। इस दौरान गुंडे-बदमाशों ने पुलिस अधिकारियों के सामने कान पकड़कर दोबारा अपराध नहीं करने का वादा भी किया।
पुलिस ने साफ कर दिया कि समझाइश के बावजूद यदि कोई व्यक्ति अपराध या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधि में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सीधे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तिलेश्वर प्रसाद यादव, सीएसपी
पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना उसकी प्राथमिकता है।
साथ ही असामाजिक तत्वों और पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों पर लगातार नजर रखी जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website | + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in