जांजगीर-चांपा- चांपा पुलिस ने मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए हसदेव नदी में डूब रही एक महिला की जान बचाई है।

आज सुबह चांपा पुलिस को सूचना मिली कि गेमन पुल, हसदेव नदी के बीच में एक अज्ञात महिला बहकर फंसी हुई है। सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों और गोताखोरों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को नदी के तेज बहाव के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू के बाद महिला जीवित अवस्था में मिली, लेकिन उसकी हालत नाजुक थी। पुलिस टीम ने बिना देर किए उसे तत्काल बी.डी.एम. अस्पताल, चांपा में भर्ती कराया। डॉक्टरों के त्वरित उपचार के बाद अब महिला खतरे से बाहर है।
पीड़िता की पहचान हुई –
पूछताछ में महिला ने अपना नाम प्रेम कुमारी मसीह बताया। उसने बताया कि वह चांपा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रहती है और मांग कर जीवन यापन करती है। सुबह वह शौच के लिए नदी किनारे गई थी, तभी संतुलन बिगड़ने से पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गई।
वर्तमान में महिला का इलाज जारी है। चांपा पुलिस के इस त्वरित रेस्क्यू अभियान में गोताखोरों, नाविकों और स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
बिलासपुर प्रेस क्लब का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, पूर्व अध्यक्षों ने साझा की संघर्ष और इतिहास की यादें
बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, न्यायिक सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद, 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत