October 22, 2026

कोयला लोड करते समय 11 केवी तार की चपेट में आया हेल्पर, करंट लगने से झुलसा

Share this
  • बिलासपुर। हाईकोर्ट रोड स्थित बुटेना के एएस ग्लोबल कोल डिपो में सोमवार सुबह कोयला लोडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रेलर पर सवार हेल्पर 11 केवी बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट का जोरदार झटका लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही मूर्छित हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार चालक और हेल्पर ट्रेलर क्रमांक सीजी बी 1840 में कोयला लोड कर रहे थे। लोडिंग पूरी होने के बाद ट्रेलर को गंतव्य के लिए रवाना करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान ट्रेलर पर मौजूद हेल्पर राजू साहू, पिता अश्वनी साहू ऊपर से गुजर रहे 11 केवी बिजली तार के संपर्क में आ गया।

बिजली का करंट लगते ही राजू बुरी तरह झुलस गया और बेहोश होकर ट्रेलर पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे लोडर की मदद से नीचे उतारा और उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि राजू सेमरा छपोरा का रहने वाला है और हेल्परी का काम कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बुटेना रोड स्थित कोल डिपो में हादसा, सिम्स में चल रहा उपचार

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website | + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in