तीन लेयर में जांच, सुरक्षा में तैनात महिला पुलिस जवान
बिलासपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को बिलासपुर केंद्रीय जेल के बाहर सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई भाई के लिए राखी लेकर पहुंची थी तो कोई मिठाई। चेहरे पर मिलने की खुशी और मन में भाई की सलामती की दुआ लिए बहनें घंटों कतार में खड़ी रहीं। जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का यह मौका उनके लिए भावुक कर देने वाला था। जेल प्रबंधन ने रक्षाबंधन को लेकर सुरक्षा के साथ मुलाकात की विशेष व्यवस्था की थी। जेल परिसर में प्रवेश से पहले बहनों की तीन स्तर पर जांच की गई। जांच की जिम्मेदारी महिला पुलिस जवानों को दी गई थी। किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। जांच पूरी होने के बाद ही बहनों को जेल के अंदर प्रवेश दिया गया।

एक-दूसरे को देख भावुक हुए भाई-बहन
जेल के अंदर पहुंचने के बाद बहनों को अपने भाइयों से मिलने के लिए करीब 10 मिनट का समय दिया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन मनाया। कई बहनें भाइयों को देखकर भावुक हो गईं। कुछ ने भाई से जल्द बाहर आने और परिवार की चिंता नहीं करने की बात कही।

प्रवेश द्वार से ही शुरू हुई जांच
मुलाकात का समय पूरा होने के बाद बहनों को बाहर भेजा गया, ताकि दूसरी बहनों को भी अपने भाइयों से मिलने का अवसर मिल सके। जेल प्रबंधन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। जेल के बाहर और प्रवेश द्वार पर पुलिस जवान तैनात रहे। रक्षाबंधन के दिन केंद्रीय जेल में दिनभर भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
बिलासपुर प्रेस क्लब का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, पूर्व अध्यक्षों ने साझा की संघर्ष और इतिहास की यादें
बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, न्यायिक सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद, 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत