October 22, 2026

 बिना टिकट यात्रा के 202 मामलों में 1.55 लाख रुपए वसूले

Share this

अनियमित टिकट के 26 और बिना बुक लगेज के 49 मामले मिले

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 अगस्त को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बिलासपुर स्टेशन और रायगढ़-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में सघन नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ शामिल रहे। अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन के साथ यहां से गुजरने वाली 21 ट्रेनों की जांच की गई। जांच में कुल 277 यात्री बिना टिकट, अनियमित टिकट या बिना बुक किए लगेज के साथ पाए गए। इन मामलों में रेलवे ने कुल 1 लाख 79 हजार 260 रुपए का जुर्माना वसूला।

बिना टिकट के 202 मामले

टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 202 यात्री पकड़े गए। इनसे रेलवे ने 1 लाख 55 हजार 875 रुपए का जुर्माना वसूला। अनियमित टिकट के 26 मामले सामने आए। इन यात्रियों से 18 हजार 235 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

बिना बुक लगेज के 49 मामले

जांच के दौरान बिना बुक किए लगेज ले जाने के 49 मामले भी पकड़े गए। इनसे 5 हजार 150 रुपए का जुर्माना वसूला गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले उचित टिकट जरूर लें। साथ ही स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी न फैलाने और धूम्रपान से बचने की अपील की गई है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website | + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in