October 22, 2026

पुरानी रंजिश में दो युवकों पर 20-25 लोगों ने किया हमला, बेसबॉल बैट और रॉड से पीटा

Share this

एक युवक के हाथ-पैर में गंभीर चोट, सिर पर लगे 25 टांके

दूसरे युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार, करीब 30 टांके लगे

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर 20 से 25 लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने बेसबॉल बैट, लोहे की पाइप, चैन स्पॉकेट में लगे रॉड और धारदार हथियारों से दोनों युवकों को घेरकर बुरी तरह पीटा। हमले में संजय राजपूत और राजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पीड़ित परिवार के मुताबिक घटना 27 अगस्त की शाम करीब 4.30 बजे कुंदरूबाड़ी के पास शिव मंदिर के आगे दास ठेक चिंगराजपारा इलाके की है। संजय अपने रिश्ते के मामा लिल्ले और राजा ठाकुर के साथ वहां गया था। इसी दौरान आदि, किड्डू, कैलाश और उनके साथियों ने उन्हें घेर लिया। गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। लिल्ले मौके से भागकर बच गया, जबकि संजय और राजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिम्स और निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

परिजनों और डायल-112 की मदद से दोनों को सिम्स ले जाया गया। बाद में वेगस अस्पताल में इलाज जारी होने की जानकारी है। परिजनों के अनुसार संजय के सिर पर करीब 25 और राजा के सिर पर करीब 30 टांके लगे हैं। थाने में शिकायत करते हुए पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website | + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in