August 25, 2026

महमंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

Share this

बिलासपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर जिले सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक तथा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-3 के मार्गदर्शक त्रिलोक चंद्र श्रीवास उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रीवास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का स्वर्णिम समय होता है। आज के परिवेश में शिक्षा व्यक्ति के विकास और सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं, क्योंकि बिना संस्कार के शिक्षा अभिशाप भी बन सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया ने भी ग्रामीणजनों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को जिला पंचायत प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्य, सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर, भाजपा नेता श्री बरगाह तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शर्मा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती पूजा विक्की निर्मलकर, जनपद सदस्य श्रीमती रामादेवी मौर्य, कांग्रेस नेता पंडित महेश नारायण मिश्रा, मोहन जायसवाल, सौरभ मौर्य, शेर इमरान खान, अमित रजक, सीना यादव, सत्येंद्र तिवारी, राजेंद्र साहू, शुभम श्रीवास, जितेंद्र शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in