बिलासपुर। ओबीसी महासभा के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर बिलासपुर में आगामी 30 अगस्त 2026 को ओबीसी महासभा कैडर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सामुदायिक भवन, नेहरू नगर, बिलासपुर में आयोजित होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू सहित प्रदेशभर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

कैडर कैंप को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में तखतपुर में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने ओबीसी महासभा के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की

उन्होंने बताया कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य ओबीसी समाज को सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक विकास और राजनीतिक एवं संवैधानिक जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनाना है। साथ ही संविधान प्रदत्त आरक्षण एवं अधिकारों की रक्षा, युवाओं के लिए रोजगार व कौशल विकास के अवसर, महिलाओं का सशक्तिकरण तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

बैठक में संगठन की एकता और विभिन्न ओबीसी समुदायों को एक मंच पर लाने पर भी जोर दिया गया। कैडर कैंप में सामाजिक न्याय, आरक्षण अधिकार, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, संवैधानिक जागरूकता, आर्थिक विकास तथा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन एवं विस्तृत चर्चा किए जाने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सूर्य प्रकाश कश्यप ने कहा कि ओबीसी समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर कैडर कैंप को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही संगठन को मजबूत आधार प्रदान करेगी।
बैठक में जिला सचिव सोमनाथ यादव, संतोष कश्यप, प्रवीण कौशिक, बलराम प्रसाद श्रीवास, धमके रजक, अजय यादव, जय कश्यप, सुनील यादव, विजय श्रीवास, दुर्गेश कौशिक, अनिल कौशिक, मनीष कौशिक, समीर कौशिक, दीपक कौशिक, संजय कौशिक, रामेश्वर संन्यास, बसंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण