August 23, 2026
Share this

प्रभात सोनछत्र 

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरैया में अरपा नदी किनारे टेंट लगाकर चल रही जुए की महफिल पर पुलिस ने छापेमारी कर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15,730 रुपये नगद सहित करीब 95,730 रुपये का सामान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में संगठित रूप से संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 18 अगस्त को चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली कि पिरैया में अरपा नदी के किनारे टेंट और झिल्ली लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेंडे ने टीम गठित कर पुलिसकर्मियों को ग्रामीण वेशभूषा में मौके पर भेजा। टीम ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों पर दबिश दी।

मौके से मलेश साहू (25), संदीप भारद्वाज (26), साहिल घोषले (19), तीनों निवासी पिरैया, तथा चंद्रप्रकाश भार्गव (42), निवासी दुर्गडीह को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान 15,730 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी फट्टी, पीले रंग का तिरपाल, होंडा एसपी शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीवाई 6140, तीन वीवो मोबाइल और एक ओप्पो मोबाइल जब्त किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत 95,730 रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अन्य फरार लोगों के साथ जगह बदल-बदलकर संगठित रूप से जुआ खेलने और खिलाने की बात सामने आने पर मामले में धारा 112 बीएनएस भी जोड़ी गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS