बिलासपुर, 18 अगस्त 2026 आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित दिशा समिति की बैठक में सहभागिता की।
उन्होंने क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति एवं जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा की तथा योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साहू ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने, विकास कार्यों की नियमित निगरानी तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर बल दिया।
दौरे के दौरान श्री साहू ने शिशु संरक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित बच्चों के टीकाकरण एवं विटामिन-A की खुराक वितरण शिविर में सहभागिता की। इसी क्रम में उन्होंने बहीन योजना से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विष्णुभोग धान से तैयार की गई आकर्षक राखियों का भी अवलोकन किया।
साहू ने महिलाओं की रचनात्मकता एवं स्थानीय संसाधनों पर आधारित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि जनकल्याण, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग से जुड़ी पहलें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ आत्मनिर्भर एवं सशक्त समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल
श्री तोखन साहू ने पेंड्रा स्थित फिजिकल कॉलेज में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भी सहभागिता की तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा, ऊर्जा और खेल भावना की सराहना करते हुए श्री साहू ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साहू ने कहा कि देश की युवा शक्ति भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। युवाओं को शिक्षा के साथ खेल, कौशल और रचनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार