बिलासपुर कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी बस स्टैंड के पास बुधवार तड़के एक मोटरसाइकिल में सवार तीन अज्ञात युवकों ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सेंदरी बस स्टैंड के पास रामदास के ठेले के सामने बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच अंकित बघेल और उसका साथी दिले केंवट घूमने निकले थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने दोनों युवकों पर हत्या करने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चाकू के हमले में अंकित बघेल के बाई ओर पसली में गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा। वहीं दिले केंवट के सीने में चाकू लगने से वह भी घायल हो गया। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी और दोनों घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलने पर अंकित के भाई अशोक बघेल भी तत्काल सिम्स पहुंचे। उन्होंने देखा कि अंकित की हालत गंभीर थी और वह बातचीत करने की स्थिति में नहीं था। गंभीर चोट को देखते हुए अशोक ने उसे बेहतर उपचार के लिए सिम्स से निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। प्रार्थी अशोक बघेल की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 109 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित अन्य माध्यमों से पतासाजी की जा रही है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार