बिलासपुर/मस्तूरी। महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसे लेकर प्रताड़ित करने के मामले में मस्तूरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने विवाद के बाद महिला से जुड़े अश्लील वीडियो को वायरल किया। मामले में जातिगत गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मामले की शिकायत मनोहर कुमार चौहान ने थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके भाई कमल चौहान हार्वेस्टर और ट्रैक्टर के माध्यम से कृषि परिवहन का व्यवसाय करते हैं। व्यवसाय के काम की देखरेख के लिए गांव के पीतांबर पटेल, कमल चौहान और अजय चौधरी को जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में हिसाब-किताब में कथित अनियमितता के चलते उन्हें काम से हटा दिया गया।
शिकायत के अनुसार, इसी बात को लेकर आरोपियों ने 9 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे कमल चौहान के पास पहुंचकर विवाद किया। इस दौरान जातिगत टिप्पणी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने एक महिला से संबंधित अश्लील वीडियो मोबाइल में दिखाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर महिला को अपमानित एवं प्रताड़ित किया।
साइबर सेल के साथ पुलिस ने दबिश दी..
मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान थाना मस्तूरी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने अजय चौधरी, नरेश पटेल और पीतांबर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को 12 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपियों को 13 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला..
मस्तूरी थाने में अपराध क्रमांक 542/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ आईटी एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने से जुड़े तथ्यों और अन्य पहलुओं की जांच जारी रखी है।
गिरफ्तार आरोपी :
अजय चौधरी, 23 वर्ष, निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी
नरेश पटेल, 24 वर्ष, निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी
पीतांबर सिंह, 38 वर्ष, निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी महिला या व्यक्ति से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा या प्रसारित न करें। ऐसी सामग्री को आगे बढ़ाना भी कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार