बिलासपुर। ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई के निर्देशन में प्रस्तावित संभाग स्तरीय ओबीसी महासभा बिलासपुर कैडर कैम्प (एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर) एवं समस्त ओबीसी के समस्त समाज के प्रमुख एवं पदाधिकारियों के सम्मान समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को महासभा की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की।

बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन, पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों की सहभागिता, प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के बाद आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कई निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि कैडर कैम्प के माध्यम से समाज के लोगों को संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक एकजुटता एवं समाजहित के विषयों पर मार्गदर्शन मिलेगा।

बैठक में प्रदेश संरक्षक दवय बृजेश साहू, मंत राम यादव, प्रदेश महासचिव जनक राम साहू, प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा गेंद राम साहू , जिला संरक्षक रामू साहू, जिलाध्यक्ष डॉ सुनील यादव, जिला संरक्षक रामू साहू ,जिला संयोजक अजित नाविक, जिला महासचिव सूर्या प्रकाश कश्यप , जिला संयोजक डॉ. संतोष साहू, डॉ. विश्वकांत निर्मलकर, जिला उपाध्यक्ष हिंछा राम निर्मलकर, श्याम मूरत कौशिक, ईश्वर साहू, उपाध्यक्ष चिकित्सा मोर्चा डॉ. रघु साहू, जिला संगठन सचिव जय साहू, जिला अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी मोर्चा सुशील यादव, जिला प्रचार सचिवप्रदीप साहू, जिला मीडिया प्रभारी प्रभात सोनछत्र सहित बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार