August 23, 2026

अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय किशोर डूबा, दो घंटे बाद मिला शव

Share this

बिलासपुर – गुरुवार को अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद दोपहर करीब 2 बजे किशोर का शव नदी से बरामद किया जा सका। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा के पास अरपा नदी में गुरुवार को सौरभ धुरी पिता जीवन धुरी, उम्र 14 वर्ष, अपने करीब चार-पांच दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि सभी बच्चे करीब 12 बजे नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान सौरभ नदी के गहरे पानी की ओर चला गया और अचानक डूबने लगा। दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया

साथ मौजूद दोस्तों ने घटना की सूचना आसपास के लोगों और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू कराई। नदी में पानी की गहराई अधिक होने के कारण पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे तक नदी में तलाश करने के बाद टीम ने दोपहर करीब 2 बजे सौरभ का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। जिस उम्र में सौरभ दोस्तों के साथ नहाने और खेलने निकला था, उसी दिन उसकी जिंदगी का दुखद अंत हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS