बिलासपुर। बिलासपुर शहर के निजी होटल कैएम दिव्या आरा फाउंडेशन की महिलाओं ने सावन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया।
सावन की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं की जोरदार एंट्री के साथ हुई।
सावन थीम के अनुरूप सोलह श्रृंगार और आकर्षक परिधानों में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान विभिन्न गेम्स, मनोरंजक गतिविधियों और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन सुंदरी प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में स्मिता मिश्रा एवं गीत सिंह ने बाजी मारते हुए सावन सुंदरी का खिताब अपने नाम किया। विजेताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेते हुए सावन उत्सव को यादगार बनाया कार्यक्रम में कविता मिश्रा, अन्नू पांडेय,तानी चौबे,मीनू चौबे, अर्चना तिवारी, अर्चना शुक्ला, स्मिता मिश्रा, गीत सिह, अंजू, रुपल समस्त महिला उपस्थित रहीं।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार