August 23, 2026

प्रेम संबंध या कोई और वजह? किसान की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Share this

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में बुधवार देर शाम 28 वर्षीय किसान का शव घर के पीछे स्थित बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव की एक युवती पर संदेह व्यक्त किया है। सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार ग्राम कौड़िया के पटेलपारा निवासी चंद्रप्रकाश पटेल (28), स्वर्गीय नानदाऊ पटेल के पुत्र थे और खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार शाम उनका शव घर के पीछे स्थित बाड़ी में पड़ा मिला। परिजनों ने गले पर चोट के निशान देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शादीशुदा होने के बावजूद चंद्रप्रकाश का गांव की ही एक युवती से कथित प्रेम संबंध था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन युवती उससे मिलने उसके घर आई थी। इसके बाद चंद्रप्रकाश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों द्वारा जताए गए संदेह के आधार पर पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है और प्रेम प्रसंग सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर निष्पक्ष जांच जारी है। 

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS