August 23, 2026

महिला ऑफिसर्स क्लब ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share this

बिलासपुर, 30 जुलाई 2026/पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला ऑफिसर्स क्लब द्वारा गुरुवार को क्लब परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न फलदार पौधे रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. तरल गर्ग, निकिता अग्रवाल, सोनिया सर्वे, उषा भांगे, भारती दीक्षित तथा अलका अग्रवाल सहित अन्य सदस्यो ने मौसंबी, अमरूद एवं आम के पौधे लगाए। इस अवसर पर सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

महिला ऑफिसर्स क्लब की पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS