August 23, 2026

बिलासपुर जिला ब्लॉक स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता 2026–27 में सिरगिट्टी का शानदार प्रदर्शन

Share this

दागोरी (बिलासपुर), 23 जुलाई 2026 बिलासपुर जिला शालेय खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2026–27 के अंतर्गत, 17 वर्षीय बालक एवं बालिका वर्ग की ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दागोरी में किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने को मिले, खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया, पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों का उत्साह भी देखने लायक रहा,

बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला सिरगिट्टी और मंगला के बीच खेला गया, जिसमें सिरगिट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते 18-08 हुए जीत दर्ज की, बालक वर्ग मे सिरगिट्टी विजेता और बालिका वर्ग मे तिफरा विजेता रही,

इस प्रतियोगिता में सिरगिट्टी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और मुकाबलों में बाजी मारते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया,उनके उत्कृष्ट खेल और टीमवर्क की सभी ने सराहना की, इस बीच व्यायाम शिक्षिका मधु राजे, सदन पैकरा (व्यायाम शिक्षक दगोरी ), सूरज नायक (व्यायाम शिक्षक ), अश्वनी कुमार (बिलासपुर रेलवे खो-खो खिलाडी), कैलाश ध्रुव, (राष्ट्रीय खिलाड़ी) उपस्थित रहे, ।

आयोजकों, प्रशिक्षकों एवं उपस्थित खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS