August 23, 2026

ग्राम सकरी आईटीआई के पास हुआ हादसा, मंत्री टंकराम वर्मा ने घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश, पुलिस ने शुरू की जांच

Share this

बलौदाबाजार- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से गिधौरी की ओर जा रही रायल ट्रेवल्स की यात्री बस ग्राम सकरी स्थित आईटीआई के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई यात्री घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, डायल 112 और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में कुल 19 यात्री घायल हुए हैं। इनमें 4 यात्रियों की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकांश यात्रियों के सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं, हालांकि सभी फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सिविल सर्जन से फोन पर चर्चा कर घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। वहीं नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जानने के साथ अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

कोतवाली थाना के एएसआई सुनील खुंटे ने बताया कि हादसा ग्राम सकरी स्थित आईटीआई के पास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम सकरी का यह मार्ग दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है, जहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर प्रभावी यातायात व्यवस्था, संकेतक और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS