August 23, 2026

1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन, एसीबी बिलासपुर की बड़ी कार्रवाई

Share this

बिलासपुर, शक्ति -भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने जिला अस्पताल सक्ती के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर कार्यरत फार्मासिस्ट ग्रेड-2 गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी से शिकायत की थी कि फरवरी से जून 2026 तक के वेतन भुगतान के लिए आवश्यक पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय भेजने के एवज में डॉ. पटेल 20 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से कुल 1 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।

23 जुलाई 2026 की रात शिकायतकर्ता को रुपये लेकर डभरा बुलाया गया। डभरा कॉलेज मोड़ के पास जैसे ही डॉ. पटेल ने शिकायतकर्ता की स्कॉर्पियो में बैठकर 1 लाख रुपये की रिश्वत ली, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से सक्ती जिले के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS