August 23, 2026

भाजपा के मनोज मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रदेश सह प्रभारी बने

Share this
  • बिलासपुर- भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता मनोज मिश्रा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया है। साथ ही उन्हें भाजपा की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मनोज मिश्रा लंबे समय से अपनी लेखनी, संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से भाजपा की सेवा करते आ रहे हैं। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने में उनके योगदान को देखते हुए संगठन ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भाजपा सरकार इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में मनोज मिश्रा को प्रदेश सह प्रभारी का दायित्व सौंपना संगठन के उनके प्रति विश्वास को दर्शाता है।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में योजना का लाभ प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in