August 23, 2026

सावन एवं अपराजिता अवार्ड का भव्य आयोजन 1 अगस्त को भाटापारा में, रनवे शो में महिलाओं और बच्चों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच

Share this

बिलासपुर, अगाता फाउंडेशन एवं स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 अगस्त 2026 को भाटापारा में सावन के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम “सावन एवं अपराजिता अवार्ड 2026” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आकर्षक रनवे शो के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का “अपराजिता अवार्ड” से सम्मान किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक अभिलाषा झा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर कोई न कोई विशेष कला होती है, लेकिन उचित अवसर नहीं मिलने के कारण वह सामने नहीं आ पाती। यह आयोजन ऐसी ही प्रतिभाओं को समाज के बीच लाने का प्रयास है, ताकि उन्हें पहचान और प्रोत्साहन मिल सके।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष रनवे शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी पारंपरिक एवं आकर्षक परिधानों में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा समाज, शिक्षा, संस्कृति, कला, सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को अपराजिता अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे समाज में नई प्रेरणा बनकर उभरेंगी।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम लगभग 21 वर्षों के बाद भाटापारा में इस स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है, जिससे लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी इसमें शामिल होने के लिए पंजीयन करा रहे हैं। आयोजन में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, कलाकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति भी रहेगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण, बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना भी है। आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर प्रदान करते हैं।

अगाता फाउंडेशन और स्वयं सिद्धा फाउंडेशन ने अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। आयोजकों का विश्वास है कि “सावन एवं अपराजिता अवार्ड 2026” भाटापारा के सांस्कृतिक इतिहास में एक यादगार आयोजन साबित होगा और महिलाओं तथा बच्चों की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in