बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के राघवेन्द्र सभा हाल में आयोजित तीन दिवसीय सावन व्यापार मेला का समापन आज, 12 जुलाई को होगा। 10 जुलाई से शुरू हुए इस मेले में शहर और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, सजावटी वस्तुएं, घरेलू उपयोग की सामग्री, पारंपरिक परिधान तथा विभिन्न कलात्मक उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है।
मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके हुनर को मंच प्रदान करने तथा स्थानीय हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर महिलाओं के उत्पादों की सराहना कर रहे हैं और खरीदारी भी कर रहे हैं। मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया जा रहा है। मेले में सभी वर्गों के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है।
समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा तथा सफल आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। यह मेला स्थानीय महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मकता को नई पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण