August 23, 2026

सीसी रोड पर बोरिंग कार्य से उठे सवाल, अनुमति को लेकर प्रशासन से तत्काल जांच की मांग

Share this

बिलासपुर। सिरगिट्टी परिक्षेत्र में मुख्य मार्ग से लगे रेलवे लोको कॉलोनी रोड की ओर जाने वाले सीसी रोड पर कथित रूप से बोरिंग कार्य कराए जाने से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी और कई सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग पर चल रहे इस कार्य के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यदि किसी निजी आवास के लिए सार्वजनिक सीसी रोड पर बोरिंग कार्य कराया जा रहा है, तो यह जानना आवश्यक है कि इसके लिए संबंधित विभागों से विधिवत अनुमति प्राप्त की गई है या नहीं। फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन ने वास्तव में सार्वजनिक सीसी रोड पर किसी निजी व्यक्ति को बोरिंग कराने की अनुमति दी है, तो यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि किस नियम और किस प्रक्रिया के तहत ऐसी अनुमति प्रदान की गई। वहीं यदि अनुमति नहीं दी गई है, तो यह भी जांच का विषय है कि सार्वजनिक मार्ग पर यह कार्य किस आधार पर कराया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन, नगर निगम तथा संबंधित विभागों से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर अनुमति संबंधी सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यदि किसी प्रकार का नियम उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस प्रकार के कार्य बिना पर्याप्त सुरक्षा एवं वैधानिक प्रक्रिया के कराए जाने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। नागरिकों ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा किसी भी व्यक्ति के प्रभाव या रसूख से ऊपर उठकर कानून का समान रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS