August 23, 2026

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे सिंचाई विभाग के SAC, शिकायत पहुंची मुख्य सचिव के दरबार,हाईलेवल जांच की मांग

Share this

बिलासपुर, रायपुर में जल संसाधन विभाग के मुंगेली सिंचाई संभाग में पदस्थ एसएसी जीवनलाल भार्गव पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. देवेंद्र माहला ने मुख्य सचिव को शिकायत पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जीवनलाल भार्गव पिछले करीब 20 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं और अपने प्रभाव के कारण उनका तबादला तक नहीं हो पाया। पत्र में दावा किया गया है कि वे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम कराते हैं तथा अपने पद का दुरुपयोग कर निजी लाभ हासिल करते हैं।

डॉ. माहला ने आरोप लगाया है कि भार्गव अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर ठेकेदारी से जुड़े कार्यों में हस्तक्षेप करते हैं। शिकायत में विभागीय ठेकेदारों से कमीशन मांगने, भुगतान रोककर दबाव बनाने और अपनी पसंद की फर्मों को काम दिलाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। साथ ही उनके नाम पर कथित रूप से बड़ी मात्रा में चल-अचल संपत्ति होने का भी उल्लेख किया गया है।

भाजपा नेता ने मुख्य सचिव से मांग की है कि जीवनलाल भार्गव के पिछले दो दशकों के कार्यकाल, आय के स्रोत और संपत्ति की विस्तृत जांच कराई जाए। फिलहाल ये आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। मामले में संबंधित अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और न ही आरोपों की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in