बिलासपुर। वीरता, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर सर्व राजपूत समाज बिलासपुर द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
इसी क्रम में टीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच एवं छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के संयुक्त तत्वावधान में सिटी कोतवाली चौक के पास शोभायात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी, पुष्पवर्षा एवं श्रद्धालुओं के लिए लीची शरबत वितरण की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महाराणा प्रताप के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, युवा एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल राजपूत समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उन्होंने अपने अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से भारतीय इतिहास में अमिट पहचान बनाई है। उनका जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और आत्मसम्मान का संदेश देते हैं।
स्वागत कार्यक्रम में महेश दुबे, रविंद्र सिंह ठाकुर, मनोज श्रीवास, पंकज सिंह, किशोर घोरे, प्रशांत पांडे, गोरेलाल श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, नवीन दुबे, मनीष भट्ट, जितेंद्र शर्मा, आयुष सिंह राज, चरण सिंह राज, उपेंद्र यादव, शुभम श्रीवास, मयंक वर्मा, दीपक कश्यप, विजय तिवारी, दिनेश कश्यप, महेश मिश्रा, मंगल बाजपेयी, संजय तिवारी, थानेश्वर सिंह ठाकुर, रवि बघेल, कौशल साहू, आनंद श्रीवास, अजय श्रीवास, अमन साहू, सोनू श्रीवास, धनंजय कश्यप, निखिल श्रीवास, तय्यब खोखर, मोहसिन खान, प्रियंक श्रॉफ, मुकेश अग्रवाल, विकास पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय गौरव और महाराणा प्रताप के आदर्शों के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण