बिलासपुर। बिजली बिलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा विद्युत मंडल कार्यालय तिफरा का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ शामिल हुए और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
घेराव कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में वृद्धि को आम जनता, किसानों, मजदूरों तथा मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए गंभीर समस्या बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई पहले से ही लोगों की कमर तोड़ रही है, ऐसे में बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं की परेशानियां और बढ़ गई हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता को राहत देने में विफल रही है और बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है और आगे भी जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिलों को वापस लिया जाना चाहिए तथा आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत मंडल कार्यालय के समक्ष धरना देकर अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा। कार्यक्रम में मोहन जायसवाल, मनोज श्रीवास, आयुष सिंह राज, जितेन शर्मा, जीतू, चरण सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, धनंजय कश्यप, हृदयेश कश्यप, सोनू राम साहू, शुभम श्रीवास, कौशल साहू, उत्तम सिंह ठाकुर, पवन सिंह ठाकुर, शत्रुघ्न सिंह ठाकुर, रवी बघेल, चंद्र प्रकाश केशरवाणी, दादूराम लास्कर, आनंद श्रीवास, अजय श्रीवास, प्रहलाद साहू, दशरथ सूर्या सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और बिजली बिल बढ़ोतरी जैसे जनहित के विषयों पर कांग्रेस लगातार आंदोलन करती रहेगी।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
सेंट जेवियर स्कूल प्रकरण को लेकर फूटा जनाक्रोश, सर्वसेन समाज ने किया कलेक्ट्रेट घेराव
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात: विचाराधीन कैदी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
बायोमेट्रिक के साथ ओटीपी विकल्प भी लागू हो, राशन हितग्राहियों को हो रही परेशानी – रवि परयानी