August 23, 2026

एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रदेश सचिव रंजेश सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, कटवाया केक

Share this

 

बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के जन्मदिन के अवसर पर केक कटवाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी रंजेश सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि रंजेश सिंह संगठन के एक सक्रिय, संघर्षशील और समर्पित छात्र नेता हैं। उन्होंने छात्र हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, छात्रवृत्ति, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता तथा अन्य छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार आंदोलन और प्रदर्शन करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति में रंजेश सिंह ने अपनी मेहनत, कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता के बल पर अलग पहचान बनाई है। संगठन को उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार की सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा है। विनोद जाखड़ ने उनके स्वस्थ, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाते रहें और समाज तथा संगठन के लिए योगदान देते रहें।होने वाले चुनाव में उम्र की बाधाओं के सम्बन्ध में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जीं ने कहाँ की एनएसयूआई सदैव आपलोग का है 

जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई और रंजेश सिंह के दीर्घायु एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in