August 23, 2026

वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे पर आर्यन फ़िल्मस की साइलेंट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

Share this

बिलासपुर, विश्व मासिक स्वच्छता दिवस (World Menstrual Hygiene Day) के अवसर पर 28 मई को आर्यन फ़िल्मस की सामाजिक जागरूकता पर आधारित साइलेंट फिल्म का पोस्टर लॉन्च बिलासपुर में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।

फिल्म का औपचारिक लॉन्च बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, DIG-SSP रजनेश सिंह, जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल एवं ASP मधुलिका सिंह के करकमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से पूनम सिंह की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर फिल्म के डायरेक्टर रामा नन्द तिवारी एवं क्रिएटिव डायरेक्टर महेंद्र सूर्यवंशी भी मौजूद रहे।

साइलेंट फिल्म “Silent” समाज में मासिक धर्म मे स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषय को संवेदनशील और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करती है। फिल्म के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है।

फिल्म में कलाकार कृष्णनी तिवारी एवं नरेन्द्र सिंह चंदेल ने अभिनय किया है। फिल्म के DOP मोहनीश हैं, जबकि पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य जीतू स्टूडियो द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर टेर्सल हर्ब प्रा. लि. के सहयोग से 500 सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आर्यन फ़िल्मस की इस सामाजिक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की जागरूकता फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in