June 24, 2026

राष्ट्रीय रजक महासंघ की बैठक रायपुर में सम्पन्न, डॉ. श्रद्धा निर्मलकर रायपुर जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त

Share this

रायपुर – राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक संगठन सृजन अभियान के तहत संगठनात्मक मजबूती और संगठन के ढांचे को शीघ्र पूर्ण करने के उद्देश्य से रायपुर के कन्नौजे भवन, कुशालपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री दिनेश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे महाराज एवं समाज के इष्ट देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना से की गई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर, मुख्यमंत्री के निज सचिव तुलसी कौशिक, प्रदेश महासचिव चूड़ामणि निर्मलकर एवं सुरेश निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर, युवा प्रदेश अध्यक्ष राजा निर्मलकर, रजककार विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य लक्ष्मीकांत निर्णेजक, डॉ. गोवर्धन निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल रजक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। डॉ. श्रद्धा निर्मलकर को रायपुर जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही चन्द्रनारायण निर्मलकर (बलौदाबाजार) को प्रदेश मीडिया प्रभारी, बंशी कन्नौजे को प्रदेश युवा महासचिव, मोनू निर्मलकर को रायपुर जिला युवा महासचिव, पोषण निर्मलकर को दुर्ग जिला युवा उपाध्यक्ष तथा आशीष पटेल को रायपुर शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को गमछा और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश व जिला संगठन के पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।