August 23, 2026

भाजपा कार्यालय घेराव में शामिल हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

Share this

बिलासपुर, दुर्ग और बलरामपुर जिलों में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती तथा प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में फैल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि दुर्ग जिले और बलरामपुर जिले में लगभग 10 एकड़ जमीन पर अफीम जैसे मादक पदार्थों की खेती होना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध खेती बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है। इस मामले में सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

श्रीवास ने कहा कि नशा समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इससे प्रदेश की युवा पीढ़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है और भविष्य भी खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नशे के इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए और प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ मोहन जायसवाल, पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), मंगल वाजपेई, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, रामेश्वर केसरी, राहुल गोरख, हेमंत कौशिक, टीकाराम यादव, केशव पांडे, कामरान खान, बंटी खान, मनोज यादव, सुदीप यादव, मनोज श्रीवास, कृष्णा श्रीवास, नंदकिशोर वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, दीपक कश्यप, विजय तिवारी, मुकेश अग्रवाल, हृदेश कश्यप सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS