August 23, 2026

ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ का होली मिलन समारोह संपन्न, अमरकंटक में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का निर्णय

Share this

बिलासपुर। ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ द्वारा बिलासपुर स्थित प्रधान कार्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को हर्बल रंग-बिरंगे गुलाल का तिलक लगाकर एवं फूलों की होली खेलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

होली मिलन समारोह के दौरान संगीतमय फाग गायन का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित पत्रकारों ने पारंपरिक फाग गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं दीं और पत्रकारों के हितों को लेकर संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी पत्रकार एकजुट हैं और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है।

बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के सहयोग और आपातकालीन सहायता के लिए पत्रकार सहायता कोष की व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे जरूरतमंद पत्रकारों को मदद मिल सके। इसके साथ ही ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन मई माह में अमरकंटक में आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसे सभी पत्रकार साथियों ने अपनी सहमति प्रदान की।

 

कार्यक्रम में संगठन के महासचिव तरुण कौशिक, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वर्मा, संरक्षक के.के. शर्मा, संजीव शुक्ला, रमेश पांडेय, प्रदेश संरक्षक एवं कार्यकारिणी सदस्य जावेद खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव, सूरज गुप्ता, बिल्हा से कमल किशोर गर्ग, योगेश शर्मा, विनोद वर्मा, हरीश गुप्ते, भाटापारा से श्याम सुंदर पुरोहित, ललित तिवारी, भाटापारा ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल सोनी, जुगल किशोर तिवारी, मोरध्वज साहू, प्रभात सोनछत्र, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी ने आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ पत्रकारिता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS