August 23, 2026

नेहरू नगर स्थित मार्केट माइंड्स व अर्थ अकादमी में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

Share this

बिलासपुर। देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेहरू नगर स्थित मार्केट माइंड्स एवं अर्थ अकादमी परिसर में ध्वजारोहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

समारोह में राष्ट्रभक्ति का उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भास्कर यादव एवं अंकित जाजोदिया की विशेष उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व, नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में अकादमी के समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। छात्रों में देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

अकादमी के संचालक निखिलेश मुखर्जी एवं आशुतोष मुखर्जी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS