August 23, 2026

77वें गणतंत्र दिवस पर कचना में पुलिस मितान टीम ने किया ध्वजारोहण, नागरिकों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Share this

रायपुर कचना – 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानसभा थाना द्वारा गठित पुलिस मितान टीम ने प्रधानमंत्री हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कचना, रायपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पुलिस मितान टीम के सदस्यों और कॉलोनीवासियों ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गणतंत्र दिवस की गरिमा को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस मितान टीम द्वारा कॉलोनी के निवासियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, आसपास होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस मितान को देने के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस मितान और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस मितान टीम के सदस्य जगजीवन कुमार खटकर, हरिकृष्ण ध्रुव, ओजस्वी मानिकपुरी (पुलिस मितान प्रभारी), रमेश वर्मा, मुरली वैष्णव, अशोक गेंदलें (870 कॉलोनी अध्यक्ष), चंद्र नारायण निर्मलकर, सत्येंद्र कुमार दीवान, दुलेश कुमार जोगी, ममता शर्मा, वेणु मंजूरी सहित 754 कॉलोनी अध्यक्ष चंदन कश्यप उपस्थित रहे।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS