August 23, 2026

उस्लापुर–शांतिनगर के शासकीय विद्यालयों में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

Share this

बिलासपुर। शासकीय प्राथमिक शाला उस्लापुर, शासकीय प्राथमिक शाला शांतिनगर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उस्लापुर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उस्लापुर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। ध्वज फहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रगान की गूंज से देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इसके पश्चात विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य, नाटक एवं कविता पाठ के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। प्रस्तुतियों के दौरान बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था, जिसे उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए संविधान की महत्ता, लोकतंत्र के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी तथा उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 03 उस्लापुर सांई नगर की पार्षद किरण राजेन्द्र टंडन एवं उनके प्रतिनिधि राजेश टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना विकसित होती है।

कार्यक्रम में शाला पदाधिकारी, शिक्षकगण, वार्डवासी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन को सफल बनाया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उल्लास से गूंजता रहा।

अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी ने एकजुट होकर भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। रामचंद यादव, अशोक ठाकुर, छेदीलाल रात्रे,और सभी उस्लापुर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS