बिलासपुर, 16 दिसम्बर 2025/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी द्वारा 22 दिसंबर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैम्प सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में आयोजित होगा। प्लेसमेंट कैम्प में 3 निजी नियोजक कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें फील्ड स्टाफ, टेली कॉलर, एकाउंटेंट, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित कुल 39 पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। कैम्प में 10वीं, 12वीं, स्नातक (किसी भी विषय) उत्तीर्ण एवं रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। साथ ही अभ्यर्थियों को रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी, बिलासपुर से प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्रालय जल्दी ही युवा मामलों पर भी आयोजित करेगा विशेष चिंतन शिविर
होली प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देने वाला पर्व है – त्रिलोक चंद्र श्रीवास
पल्स पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप