2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर वंदना हॉस्पिटल में किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन….

बिलासपुर /चिकित्सा के क्षेत्र में वंदना हॉस्पिटल के डॉक्टर्स बिलासपुर शहर में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहा है। इसके अलावा महापुरुषों के जयंतियों के अवसर पर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का समय समय पर आयोजन करता रहा है इसी कड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती एवं स्व, श्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर वंदना हॉस्पिटल सी.एल.सी. प्लाजा के पीछे, महावीर पैलेस, मंगला चौक, बिलासपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग तीन लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया, शिविर में 14 प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण जो कि 7000/-सात हजार रुपये में होता है इस पूरे परीक्षण को केवल 300/-तीन सौ रुपये में रजिस्ट्रेशन पर किया गया ।शिविर के संबंध में वंदना हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर चंद्रशेखर उईके (एमबीबीएस, एमडी, मेडिसिन) ने जानकारी देते हुए बताया कि चूंकि आज का दिन दो दो महापुरुषों का जयंती है ऐसे में हमारे पूरी टीम ने सेवा भावना से स्वास्थ्य शिविर में बढ़ चढ़कर सहयोग किया ।



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार