बिलासपुर Nsui प्रदेश महासचिव सोहेल ख़ान ने पेश की अपनी दावेदारी ।। वार्ड न 29 संजय गांधी नगर से होंगे पार्षद पद हेतु कांग्रेस से प्रबल दावेदार

छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक सफ़र शुरू करने वाले संजय गांधी नगर तारबहार निवासी सोहेल ख़ान ने अपने वार्ड से पार्षद पद हेतु अपनी दावेदारी पेश की ।

आपको बता दें कि मौजूदा एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव के पद में पदरस्थ सोहेल ख़ान कांग्रेस के बहुत ही सक्रिय कार्यकर्ता है और वे वार्ड में लगातार नागरिकों के प्रति समर्पित रहते है एवं समाजिक गतिविधियों मे भी शामिल रहते है सोहेल के द्वारा पार्षद पद हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है और बताया जाता है कि अब उनकी दावेदारी काफी मज़बूत समझी जा रही है। कांग्रेस पार्टी अगर एक युवा को मैदान उतारती है तो निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी की झोली में ये वार्ड जा सकता है । सोहेल ख़ान एक सामान्य परिवार से है और बहुत कम उम्र से राजनीति में सक्रिय है वे पूर्व विधायक शैलेश पांडे के ख़ास माने जाते है और उनकी दावेदारी मज़बूत समझी जा रही है।


More Stories
बिलासपुर प्रेस क्लब का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, पूर्व अध्यक्षों ने साझा की संघर्ष और इतिहास की यादें
बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, न्यायिक सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद, 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत