August 23, 2026

अपने अधिकार के लिए रहें जागरूक : डॉ. सोमाली गुप्ता

Share this

बालोद। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा, में 10 दिसंबर को विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता ने अधिकार के ऐतिहासिक मूल्य को बताए, साथ ही हमें अपने अधिकार के प्रति सदैव जागरूक रहने का संदेश दिए। IQAC समन्वयक डॉ. दीपिका सहायक प्राध्यापक ने कहा कि मनुष्य को अपने अधिकार के साथ साथ दायित्व के प्रति सचेत रहना चाहिए तभी जा कर सही अर्थ में मानवाधिकार प्रासंगिक रहेगा। मोहित साव सहायक प्राध्यापक वाणिज्य ने कहा कि अधिकार हमें संविधान द्वारा मिला है, इसके प्रति जागरूक रहने को प्रेरित किए। धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश सिंह बादल ने किए। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र छात्राएं उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन मनोज साहू ने किया।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS