बिलासपुर। बस्तर की युवा प्रतिभा सुष्मी नेताम ने मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर खास पहचान बनाई है। ग्लैमरस मॉडलिंग किंग एंड क्वीन 2026 के भव्य आयोजन में सुष्मी नेताम ने क्राउन होल्डर का खिताब हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ बस्तर क्षेत्र का नाम भी रोशन किया।

सुष्मी नेताम जुझारू, मेहनती और सकारात्मक सोच रखने वाली युवा हैं। उनका मानना है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास जरूरी है। उनका उद्देश्य मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना और ऐसा मुकाम हासिल करना है, जिससे परिवार का नाम रोशन होने के साथ समाज में भी एक अच्छी पहचान बनाई जा सके।
सुष्मी ने बताया कि शुरुआत में मॉडलिंग को लेकर उनका कोई विशेष विचार नहीं था। इसी दौरान उमा कुशवाहा ने उन्हें प्रोत्साहित किया और आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराया। इसके बाद उन्हें लगातार नए अवसर मिलते गए और उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ना जारी रखा।

उन्होंने बताया कि मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखने के बाद उनका सफर आसान नहीं रहा। शुरुआती दौर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हर चुनौती से सीख लेते हुए अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाया। इसी मेहनत और निरंतर प्रयास का परिणाम है कि आज उन्होंने ग्लैमरस मॉडलिंग किंग एंड क्वीन 2026 में क्राउन होल्डर का खिताब हासिल किया।
सुष्मी नेताम ने अपनी सफलता का श्रेय उमा कुशवाहा एवं अपने माता-पिता को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिवार और मार्गदर्शकों के सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।
सुष्मी का कहना है कि वह भविष्य में भी पूरी मेहनत और लगन के साथ मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाकर परिवार व बस्तर का नाम रोशन करना चाहती हैं।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
बिलासपुर प्रेस क्लब का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, पूर्व अध्यक्षों ने साझा की संघर्ष और इतिहास की यादें
बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, न्यायिक सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद, 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत