October 22, 2026

नामांकन समिति के अध्यक्ष रवि राजपूत ने एक दिन में 600 नए अधिवक्ता बनाए

Share this

बार एग्जाम पास करने के बाद दस्तावेजों की हुई जांच

हाईकोर्ट स्थित कार्यालय में समिति की बैठक के बाद लिया निर्णय

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद की नामांकन समिति ने एक ही दिन में करीब 600 नए अधिवक्ताओं के पंजीयन की अनुशंसा की है। परिषद के मुख्य कार्यालय उच्च न्यायालय परिसर बोदरी, बिलासपुर में रविवार को नामांकन समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नए नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया।

रवि सिंह ने बताया कि बैठक में नए अधिवक्ता के रूप में पंजीयन के लिए प्राप्त आवेदनों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बार परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आवेदकों द्वारा प्रस्तुत आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद लगभग 600 आवेदकों को नए अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत किए जाने की अनुशंसा की गई। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में नए अधिवक्ताओं के पंजीयन का निर्णय परिषद की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में एक अधिवक्ता की सनद पुनर्बहाल करने तथा 26 प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी करने की भी अनुशंसा की गई। नामांकन समिति के अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत के साथ समिति के सदस्य आलोक कुमार गुप्ता और भास्कर साहू मौजूद रहे।

परिषद के सचिव अमित वर्मा, सहसचिव टीकाराम साहू, नामांकन प्रभारी पुष्पेन्द्र कुमार जायसवाल और विशाल सोनी के सहयोग से बैठक की प्रक्रिया पूरी की गई। समिति ने आवेदनों की जांच और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद नामांकन की अनुशंसा की।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website | + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in