October 22, 2026

ओबीसी महासभा का संभागीय कैडर कैंप कल बिलासपुर में, सामाजिक एकजुटता और आरक्षण सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगा मंथन

Share this

बिलासपुर। ओबीसी महासभा द्वारा संभाग स्तर का कैडर कैंप 30 अगस्त 2026 को बिलासपुर के सामुदायिक भवन, नर्मदा नगर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर बिलासपुर जिले के ओबीसी महासभा के सक्रिय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

जिला अध्यक्ष डा. सुनील कुमार यादव ने बताया कि संभाग स्तरीय इस महत्वपूर्ण आयोजन में ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश स्तर के पदाधिकारी एवं संगठन के वरिष्ठ सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

कैडर कैंप में ओबीसी समाज का इतिहास, समाज सुदृढ़ीकरण, ओबीसी आरक्षण लागू कराने, संगठन की गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत करने और ओबीसी समाज की एकजुटता को बढ़ाने को लेकर आगामी रणनीति एवं कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्रजेश साहू, जनक राम साहू, क्रांति साहू, रामू साहू, डा. सुनील कुमार यादव, सूर्य प्रकाश कश्यप, प्रभात सोनछत्रे, समीर कौशिक, संजय कौशिक, दीपक कौशिक, बलराम प्रसाद श्रीवास, रामकुमार सिंगरौल, विश्राम प्रसाद, गौरी धनकर यादव, शिवेंद्र कौशिक, धनजय रजक, पुटनेध कौशिक, जय कश्यप, ममता चंद्राकर, सुनील यादव, नरेंद्र कश्यप, अनिल कौशिक, प्रांजल कौशिक, सोमनाथ यादव, तामेश्वर सन्नड, विजय श्रीवास, शिव चरण पटेल, धनीराम साहू सहित अन्य ओबीसी जन सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

जिला अध्यक्ष सुनील यादव एवं सूर्य प्रकाश कश्यप ने ओबीसी वर्ग के सभी सम्मानीय जनों से अधिक से अधिक संख्या में कैडर कैंप में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में ओबीसी वर्ग के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले सम्मानीय जनों का सम्मान भी किया जाएगा।

 

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website | + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in