August 23, 2026

छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

Share this

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश पटवा ने केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय तोखन साहू जी के जन्मदिन के अवसर पर केक कटवाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माननीय तोखन साहू जी अपने सादगीपूर्ण व्यवहार और जनसेवा के लिए जाने जाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर जिला पटवा नामदेव समाज के अध्यक्ष कमलेश नामदेव, उपाध्यक्ष ललित नामदेव, कोषाध्यक्ष गिरीश नामदेव और समाजसेवी सचिन जीवाखान नामदेव भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री जी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की शुभकामनाएं दीं।

समाज के सदस्यों ने इस अवसर पर मंत्री तोखन साहू के सामाजिक योगदान और जनता के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। प्रवेश पटवा ने कहा कि मंत्री जी का प्रेरणादायी व्यक्तित्व युवाओं और समाज के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने मिलकर केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS